सिधौली: कमलापुर इलाके में संदिग्ध अवस्था में नदी के गहरे पानी में डूबने से महिला की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के साडोरा गांव में रहने वाली एक महिला की सन्दिग्ध अवस्था में नदी के गहरे पानी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है पुलिस की तहकीकात जारी है।