बालाघाट: बालाघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मंदिरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
ग्रामीण और सुनसान इलाकों में स्थित मंदिरों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पुलिस ने बेनकाब किया है.. पिछले एक महीने से लांजी, हट्टा, नवेगांव और कोतवाली थाना क्षेत्रों में हो रही सिलसिलेवार चोरियों ने ग्रामीणों के बीच भय और आक्रोश पैदा कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से जुड़े 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।