इटावा: एसएसपी आवास में खरगोश के पशुबाड़े में पांच फीट लंबा सांप घुसने से मचा हड़कंप, वन्यजीव विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
Etawah, Etawah | Apr 7, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास परिसर में बने खरगोशों के बाड़े के पास मंगलवार सुबह 9 बजे 5 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया। बाड़े में दो दर्जन से अधिक खरगोश मौजूद थे, जिनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद स्टाफ ने राहत की सांस ली।