बहराइच: खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव घर से थोड़ी दूर पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।