इस्माइलपुर: प्रतिमा विसर्जन के बाद युवक से मारपीट, मां-भाई भी घायल
परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में विषहरी की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे प्रशांत कुमार के साथ गांव के ही युवकों ने मारपीट की। बचाने पहुंचे मां पूनम देवी और भाई प्रिंस कुमार को भी पीटकर घायल कर दिया। तीनों का अस्पताल में इलाज कराया गया। पूनम देवी ने पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।