मेरठ: मेरठ में पंजाब की युवती का धर्म-परिवर्तन कराकर निकाह, भाजपाइयों के हंगामे के बाद पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में लिया
Meerut, Meerut | Apr 1, 2026 मेरठ में एक मुस्लिम युवक पर पंजाब की युवती का धर्म-परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगा है। मंगलवार देर रात इस मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर पर हंगामा किया। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।