चित्रकूट के शोभा का पुरवा में बीती शाम छत पर टहल रहे 65 वर्षीय विजय कुमार को ,बंदरों के झुंड ने घेर लिया। बचने के प्रयास में वह सीढ़ी की ओर भागे और गिरकर गंभीर घायल हो गए। सिर में गहरी चोट और रक्तस्राव के बाद उन्हें जिला अस्पताल सोनपुर में भर्ती कराया गया। गुरुवार दोपहर 2 बजे परिजनों ने बताया कि, सिर में खून के थक्के जमने से बेचैनी बनी है।