धमतरी: रतन जोत का फल खाने से बिगड़ी एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबियत, एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल
भखारा के ग्राम बोर झर से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है जहां करीब एक दर्जन बच्चों की तबियत अचानक खराब हुई है बताया जा रहा कि बच्चों ने रतन जोत का फल खाया था जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़नी शुरू हुई थी आपको बता दे कि यह घटना रविवार को गांव में हुई जहां गांव में धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीण जन उपस्थित हुए थे इस दौरान कुछ बच्चों ने रतन जोत का फल खाया