सदर: योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर वाराणसी में 440 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना
वाराणसी। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए शुक्रवार को कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला जिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग) में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कुल 440 यूनिट रक्तदान किया।