राजगढ़: राजगढ़ में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के लोकार्पण में नहीं बुलाने पर विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष नाराज़
राजगढ़ जिला अस्पताल में में तैयार हुए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के द्वारा रविवार को फीता काटकर किया गया। लेकिन इस कार्यक्रम में सीएमएचओ और सिविल सर्जन के द्वारा राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू को नहीं बुलाने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए सोमवार को भोपाल पहुंचकर दोपहर 12:00 बजे करीब शिकायत की।