हैदरनगर: हैदरनगर भाई बिगहा मतदान केंद्र संख्या 95 व 96 पर एसआईआर कार्य का निरीक्षण,पारदर्शिता से कार्य संपन्न कराने के निर्देश
हैदरनगर प्रखंड के भाई बिगहा स्थित मतदान केंद्र संख्या 95 एवं 96 पर चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्य का सोमवार दोपहर 3 बजे अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस क्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।