पिड़ावा: खजूरी के पास लहसुन से भरी पिकअप खाई में पलटी, मची हाहाकार
ग्राम पंचायत नोलाई के खजूरी गांव के पास बाइक सामने आ जाने से एक पिकअप खाई में पलट गई।वार्ड पंच गुमान सिंह ने रविवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि पिड़ावा की ओर से एक पिकअप वाहन लहसुन भरकर जा रहा था।उसी दौरान खजूरी गांव के पास अचानक बाइक सामने आ जाने से बाइक को बचाने के प्रयास में पिकअप खाई में पलट गई।गनीमत रही कि चालक को मामूली चोटे आई।