मऊरानीपुर: मऊरानीपुर के रूपाधमना में बेमौसम बारिश से फसलों को हुआ नुकसान, डीएम ने किया खेतों का निरीक्षण
मऊरानीपुर के रूपाधमना गांव में बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का डीएम गौरांग राठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसल नुकसान का जायजा लिया और लेखपाल से सर्वे की जानकारी ली। डीएम ने प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि की समस्याओं के समाधान के लिए गांव में विशेष शिविर लगाने को कहा।