रफीगंज प्रखंड के कासमा पुलिस ने बक्शी बिगहा मोड़ के समीप से 20 लीटर शराब के साथ पैदल चल रहे हैं शराब तस्कर बेल बिगहा गांव निवासी बृज रिकियासन एवं सरवन रिकियासन को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार संध्या करीब 6:00 बजे कासमा थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।