डंडाई-कोरबा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर कार्रवाई करने को लेकर अचानकपुर की सरपंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sakti, Sakti | Jan 29, 2024 अचानकपुर की सरपंच वंदना सिंह ने ज्ञापन में लिखा की ग्राम डंडाई- कोरबा मार्ग में प्रतिदिन स्कूली बच्चों और शहर में काम करने वाले लोगों का जिला मुख्यालय सक्ती की ओर जाना होता है। रोड में क्षमता से अधिक भारी वाहनों के चलने से आय दिन सड़क हादसा होते आ रहा है। जिससे लोगों के मन में भय बना हुआ है। अतः भारी वाहनों की जांच कर भारी वाहनों को NH49 से आवागमन कराया जाए।