खरगोन में भीषण गर्मी का जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब दिन का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात में भी 11 बजे के बाद तक लू के थपेड़े महसूस किए गए, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।