कोल: हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना परिसर में दिनदहाड़े दो घरों में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
Koil, Aligarh | May 1, 2025 जवां क्षेत्र के विद्युत परियोजना परिसर कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया चोरी करते हुए नकाबपोश चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार का पूरा मामला बताया जा रहा है जहां चोरों ने पड़ोस के ही दो घरों को दिनदहाड़े निशाना बना लिया।