कोडरमा: मादक पदार्थों की रोकथाम व दुष्प्रभाव के प्रति जिले भर में लोगों को किया गया जागरूक
गुरुवार को उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के रोक-थाम/दुरुपयोग हेतु विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के द्वारा आमजनों को मादक/नशीली पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता के लिए पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।