पुष्पराजगढ़: भेजरी में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन
पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम भेजरी में गहरवार परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है। यह धार्मिक आयोजन 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 7 मई तक जयपाल सिंह गहरवार के निवास में संपन्न हो रहा है। सोमवार को 4 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालु भाव विभोर होउठे।