फतेहपुर: जाफरगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी, बेटे का आरोप- जहरीले कीड़े ने काटा
फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ मजरे श्यामपुर गांव में रविवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और 112 डायल कर घटना की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर पारिवारिक जनों से जानकारी लिया।