इस्माइलपुर: कट्टा और गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान तुलसीपुर निवासी दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस गश्ती के क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।