रामगढ़ चौक प्रखंड के शर्मा ग्राम पंचायत अंतर्गत बरतारा गांव में शनिवार को विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए 10 लोगों के खिलाफ विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला दर्ज कर रामगढ़ चौक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।