हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर गेहूं खरीद, बारदाना संकट और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
किसानों की गेहूं की सरकारी खरीद नहीं होने, बारदाने की कमी तथा डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई।