होशंगाबाद नगर: सदर बाजार में भाजपा नर्मदापुर मंडल की शक्तिकेंद्र क्रमांक 4 की हुई बैठक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हुईं शामिल
शहर के सदर बाजार में भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल द्वारा शक्तिकेंद्र क्रमांक-4 की बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित मुख्य रूप से शामिल हुईं।बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण तथा पार्टी के विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।