पुनपुन: पुनपुन में प्रीमियर लीग मैच में चंपारण सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पटना को 7 विकेट से हराया
Punpun, Patna | Jun 19, 2026 सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के खेल मैदान, लाल बहादुर शास्त्री मखदुमपुर हाई स्कूल, पोठही पुनपुन में शुक्रवार को खेले गए बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग के अंडर-17 मुकाबले में चंपारण सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पटना को 7 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करने वाली चंपारण सुपर किंग्स के सामने किंग्स इलेवन पटना ने 20 ओवर में 141 रन बनाए।