गाज़ीपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 87 हजार से ज्यादा का भुना चना किया सीज, सिंथेटिक कलर की आशंका से हड़कंप
गाजीपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भुना चना में प्रतिबंधित सिंथेटिक कलर के उपयोग की आशंका पर सख्त कार्रवाई की है। जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने युसुफपुर, मुहम्मदाबाद स्थित एक प्रतिष्ठान से 1079 किलोग्राम भुना चना सीज किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 87 हजार 399 रुपये बताई जा रही है।