जगदलपुर: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट और गाइडस ने राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट कौशल दिखाया
*जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/* केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया गया। विगत 06 जुलाई से 10 जुलाई तक संचालित इस विशेष शिविर में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इ