राजगढ़: राजगढ थाना पुलिस ने अवैध तलवार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, तारानगर न्यायालय में पेश कर भेजा जेल, मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Jul 5, 2026 राजगढ थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार लोहे की तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के कब्जे से बिना लाइसेंस और परमिट की एक बड़ी तलवार बरामद की गई है रविवार को गिर तार आरोपी पंकज उर्फ ठाकर पुत्र रणजीत सिंह निवासी वार्ड 03 हाल वार्ड 38 राजगढ को तारानगर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।