दलौदा: सरदार पटेल चौराहा पर बढ़ते हादसों पर भाजपा का विरोध, बेरिकेट हटाने की मांग
मंदसौर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर विरोध बढ़ गया है,आदर्श मार्ग निर्माण के बाद बदली यातायात व्यवस्था और लगाए गए बैरिकेड्स को हटाने की मांग उठी,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया,एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने 3 से 4 दिनों में समाधान का आश्वासन दिया,