झालरापाटन: गोलाना गांव में प्लॉट विवाद में भतीजे ने चाचा को चाकू से मार डाला, मामला दर्ज
झालावाड़ जिले के गोलाना गांव में प्लॉट विवाद को लेकर एक भतीजे ने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।परिजनों के अनुसार, गोलाना गांव निवासी किशन लाल के पास झालावाड़ की धनवाड़ा बस्ती में 50 बाई 35 फीट का एक प्लॉट है। इसीको लेकर झगड़ा हुआ।