इस्माइलपुर: चोरी का विरोध करने पर हमला, युवक का सिर फोड़ा
परबत्ता थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का विरोध करने पर दबंगों ने रेखेलाल यादव (35) पर लोहे की रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और भाई की भी पिटाई की गई। आरोप है कि महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया और केस करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।