गौंची: फरीदाबाद जिले में यातायात पुलिस ने एडवाइजरी की जारी पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने दी जानकारी
पुलिस प्रवक्ता सुबह सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया की 18 अप्रैल तक सुबह 7:00 से 10:30 व शाम 5:00 से रात्रि 9:00 बजे तक शहर में भारी व कमर्शियल वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग भी वर्जित रहेगी। इसमें एसेंशियल सेवाओं से संबंधित वाहनों को आवागमन में छूट रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।