गायघाट: गायघाट में तेज आंधी-तूफान से मक्के की फसल को भारी नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी के कारण मक्के कि फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस मामले को लेकर दर्जनों किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से सोमवार दोपहर करीब दो बजे में शिकायत किया है। मैठी पंचायत के किसान सह राजद नेता हरेंद्र राम ने बताया कि बीते रविवार की देर रात आई तेज आंधी से मक्के कि फसल को भारी नुकसान हुआ है।