तरबगंज: वजीरगंज क्षेत्र की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेटी के जन्म के बाद पीड़िता ने दर्ज कराया केस
वजीरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी अवध किशोर मिश्र उर्फ लल्लन निवासी भोपतपुर को पुलिस से शनिवार सुबह सात बजे अनुभुला के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता किशोरी को 2अक्टूबर को सीएचसी वजीरगंज पर बेटी हुई।