मुरैना: गयापुरा घाट क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 लाख रुपए के रेत को किया नष्ट
Morena, Morena | Jun 14, 2026 मुरैना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्यापुरा घाट क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित 550 ट्रॉली रेत का नष्टीकरण किया है। इस कार्रवाई में करीब 11 लाख रुपये मूल्य की 1100 घनमीटर रेत को जेसीबी और लोडर से नष्ट किया है।