जहानाबाद: समरहणालय जहानाबाद में अधिकारियों एवं कर्मियों ने भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने का सत्य निष्ठा के साथ लिया शपथ
बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को जहानाबाद समाहरणालय के ग्राम प्लेक्स भवन में अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मियों को ईमानदारी, पारदर्शिता व निष्पक्षता से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि 2 से 8 जुलाई तक जिले में शपथ, व्याख्यान, पेंटिंग, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। अ