कहरा: MLT कॉलेज के पास हुए लूट कांड का सदर थाना पुलिस ने किया खुलासा, 6 घंटे में दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Nov 12, 2024 सदर थाना क्षेत्र के MLT कॉलेज समीप एक व्यक्ति से 1 लाख 3 अपराधियों के द्वारा हथियार दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसी मामले का सदर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के अंदर लूट कांड का उद्वेदन कर लिया है और दो अपराधकर्मी को लूट किए गए रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया है आज सदर थाना परिसर में सदर SDPO आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।