किशनगढ़ बास: खैरथल जिले की 6 ग्राम पंचायतों में 9 जुलाई को आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर, लोगों की समस्याओं का होगा समाधान
Kishangarhbas, Alwar | Jul 8, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बुधवार शाम 7:00 बजे बताया की 9 जुलाई को खैरथल जिले की 6 ग्राम पंचायतो में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। 9 जुलाई को उपखंड किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत माहोंद स्थित अटल सेवा केंद्र में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह कोटकासिम उपखंड की ग्राम पंचायत पाटन अहीर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगेगा।