सरायढेला सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई, जिसमें 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की वजह से राशन, पूजा सामग्री, सब्जी और अन्य सामान जल गए। अच्छी बात है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।