जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनकी शिकायतों को समय से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार के भोजनालय को देखा और जेल अधीक्षक को निर्देश दिए।