गुमला: डिप्रेशन से जूझ रहे युवक भारत सिंह सुबह से लापता, परिजनों ने गुमला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
Gumla, Gumla | May 14, 2026 शहर के लक्ष्मण नगर निवासी 38 वर्षीय भारत सिंह गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे से लापता हैं। मामले को लेकर परिजनों ने गुरुवार की शाम गुमला थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।परिजनों ने बताया कि भारत सिंह डिप्रेशन की दवा लेते थे। बुधवार रात घर के सभी लोग सोए हुए थे, इसी दौरान वे डीएसपी रोड स्थित घर से बाइक लेकर निकल गए और लक्ष्मण नगर स्थित अपने घर गए थे।