मधेपुरा: साहुगढ़ के बड़ी दुर्गा मंदिर में दानपेटी काटकर रुपए और ज्वेलरी की चोरी, मंदिर में तीसरी बार चोरी
मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत साहुगढ़ के वार्ड-15 स्थित बड़ी दुर्गा स्थान को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाते हुए दान पेटी काटकर दान के रुपये और सोना चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहली या दूसरी वारदात नहीं, बल्कि तीसरी बार मंदिर में चोरी हुई है। रात में बेखौफ चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर इत्मीनान से दान पेटी काट लिया।