बारां: शहर के श्री राम स्टेडियम से बड़ा बालाजी धाम तक निकाली गई पदयात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
Baran, Baran | Apr 2, 2026 बारां शहर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रदा ओर उत्साह के साथ मनाया गया शहर के श्री राम स्टेडियम से गाजे-बाजे के साथ बड़ा बालाजी धाम तक विशाल पदयात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया इस पदयात्रा में अंता विधायक व पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु साधु संत मौजूद रहे।