पुष्पराजगढ़: राजनगर में कांग्रेस नेता के विदाई समारोह में सम्मिलित हुए पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह
राजनगर में कांग्रेस नेता जेपी श्रीवास्तव के सीसीएल में 42 वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत होने पर आयोजित विदाई समारोह में शनिवार शाम 8:00 बजे पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहां उन्होंने सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए कहा कि अब वह पूरा समय कांग्रेस संगठन और समाज की भलाई के लिए दें।