घाघरा: कुगांव मोड़ के पास सड़क दुर्घटना, तीन नाबालिग बच्चे घायल, दो गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Apr 28, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिससे बाइक सवार तीन नाबालिक बच्चे घायल हो गए।जानकारी के अनुसार देवाकी गांव निवासी परमेश्वर उरांव,नितेश उरांव और एक अन्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे।मंगलवार सुबह तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे।कुगांव मोड़ पर तेज रफ्तार में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।