श्रीनगर: उफरैल गांव में प्रेम विवाह के तीन साल बाद महिला को पति और ससुर ने मारपीट कर घर से निकाला
खोखा उत्तर पंचायत के उफरैल गांव में रविवार के शाम में ससुराल के लोंगो द्वारा शादी-शुदा महिला को मारपीट कर घर से भगा देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला आंचल देवी ने शनिवार को 7 बजे बताई कि 3 वर्ष पूर्व छोटू यादव से प्रेम विवाह किए थे। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। अब पति सहित अन्य परिजनों ने मारपीट कर मुझे बच्चे सहित घर से निकाल दिया है।