औरैया: ईकोरापुर गांव में सरकारी नलकूप के एंगल पर फंदे से लटका मिला अधेड़, परिजनों में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की तलाश
थाना क्षेत्र के गांव ईकोरापुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ का शव गांव स्थित सरकारी नलकूप के एंगल पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ईकोरापुर निवासी गिरेंद्र सिंह यादव (55) पुत्र पूरन सिंह यादव मंगलवार सुबह सरकारी नलकूप के एंगल