जौनपुर: पूर्वांचल विश्व विद्यालय में पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
पांच दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। शाही किला में ऐतिहासिक स्थलों की फोटोग्राफी विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात यात्रा लेखिका एवं फोटोग्राफर डॉ. कायनात काजी ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों के चित्र सभी को आकर्षित करते हैं इसलिए ऐसे स्थान का चुनाव करना चाहिए जहां से सबसे सुंदर दिखाई देता हो।