जौनपुर: पुलिस लाइन में एडीजी जोन वाराणसी द्वारा आगामी त्यौहारों व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जौनपुर पुलिस लाइन में ली मीटिंग
शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशन वाराणसी, जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया द्वारा आगामी त्यौहारों व लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जौनपुर पुलिस लाइन सभागार में मीटिंग ली गयी एवं त्यौहार व निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये, मीटिंग में पुलिस अधीक्षक जौनपुर, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।