जौनपुर: अधिवक्ता संघ भवन में जिलाधिकारी का कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया स्वागत
शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड का कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं के द्वारा अपने अपने अनुभवों को साझा किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता प्रबुद्ध वर्ग समाज के अलग-अलग वर्ग समूह के बीच में सकारात्मक सेतु का कार्य करते हैं, जिससे अधिवक्ताओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।